संवाददाता, जामताड़ा. भारतीय रेल की 173वीं वर्षगांठ पर आसनसोल मंडल में स्वच्छता जागरुकता अभियान निरंतर जारी है. सोमवार को कासीटांड़ हाॅल्ट में स्वच्छता सह जागरुकता अभियान चलाया गया. मौके पर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, अप्रोच रोड के आसपास के क्षेत्रों को कवर किया गया. यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों के साथ सीधा संवाद किया गया. स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया. स्वच्छता में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया. यात्रियों को रेलवे ट्रैक पर कचरा न फेंकने, कचरे के निस्तारण के लिए निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया.
रेलवे ने कासीटांड़ हाॅल्ट पर चलाया स्वच्छता अभियान
जामताड़ा. भारतीय रेल की 173वीं वर्षगांठ पर आसनसोल मंडल में स्वच्छता जागरुकता अभियान निरंतर जारी है.
