प्रतिनिधि, नारायणपुर. झामुमो ने सोमवार को नारायणपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है, जिसका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. बताया कि पार्टी की योजना के तहत जल्द ही प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें 15 पुरुष और 10 महिला कार्यकर्ता शामिल होंगे. ये सदस्य न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे, बल्कि पार्टी की विचारधारा को भी मजबूती से प्रसारित करेंगे. मौके पर झामुमो जिला सचिव परेश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सगीर खान, लालू अंसारी, रविंद्रनाथ दुबे, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
झामुमो प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यीय समिति का करेगा गठन : अशोक मंडल
नारायणपुर. झामुमो ने सोमवार को नारायणपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
