जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, परिसर की साफ सफाई आदि की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारी को कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रै-मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है. मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, अग्निशामक पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य थे.
डीसी ने इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा का लिया जायजा
जामताड़ा. डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित इवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया.
