ओके... अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

फतेहपुर . प्रखंड सभागार में बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में मनरेगा, इंदिरा आवास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें सभी पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि सभी अपूर्ण इंदिरा आवास को शीघ्र पूर्ण करें. वहीं मनरेगा […]

फतेहपुर . प्रखंड सभागार में बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में मनरेगा, इंदिरा आवास सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें सभी पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि सभी अपूर्ण इंदिरा आवास को शीघ्र पूर्ण करें. वहीं मनरेगा की समीक्षा करते हुए सभी रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर आधार सिडींग का कार्य पूरा करे. 2012-13 कि सभी अपूर्ण योजनओं को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें. पूर्ण योजनाओं का फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया. मनरेगा के अनुरूप लेबर एव मेटेरियल खर्च करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ पवन कुमार जेई उत्तम शर्मा, सहदेव टुडू, सुशील कुमार पंडित, पंस कमल किशोर राय, कृष्णा महतो, कमल महतो, कार्तिक रजक, विरेन दे रोजगार सेवक सर्वरंजन, राजकिशोर झा, कमल मरांडी, मोबीन अंसारी, ममता कुमारी उपस्थित थे. ……………………………..फोटो : 02 जाम 13 बैठक की समीक्षा करते बीडीओ श्रीमान मरांडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >