भाजपा जामताड़ा जिले में बनायेगी दो लाख सदस्य

फोटो : 1 जाम 11 प्रतिनिधि, जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी की बैठक गांधी मैदान के समीप हुई. जिसमें अखिल भारतीय सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया गया. मौके पर सदस्य बनाने की प्रक्रिया के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी. प्रभारी संजय सौर्य ने कहा की सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 […]

फोटो : 1 जाम 11 प्रतिनिधि, जामताड़ा भारतीय जनता पार्टी की बैठक गांधी मैदान के समीप हुई. जिसमें अखिल भारतीय सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया गया. मौके पर सदस्य बनाने की प्रक्रिया के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी. प्रभारी संजय सौर्य ने कहा की सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है. सदस्य बनने के लिए टॉल फ्री नंबर 18002662020 पर मिस्ट कॉल करने से स्वत: सदस्य बन सकते हैं अथवा 924249244 नंबर पर नाम, पता एवं पिन कोड और यदि हो सके तो वोटर कार्ड संख्या डाल कर अपनी सदस्यता कन्फर्म कर सकते हैं. अभियान तहत जामताड़ा जिले में कुल दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सदस्यता अभियान के लिए मंडल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस अभियान का सफल संचालन हेतु प्रदेश भाजपा द्वारा प्रो मुरारी भूषण सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त किया है. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ब्रजकिशोर झा, प्रो मुरारी भूषण सिंह, रंजीत तिवारी, सोमनाथ सिंह, मनीष दुबे, मोहन शर्मा, अनूप पांडे, जयप्रकाश अंबष्ट, महादेव मुर्मू, अंगभूति झा के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >