महिला सशक्तिकरण व नेतृत्व पर हुआ विचार-विमर्श

कल्याण गुरुकुल में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनायी गयी. आरती सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन आज की नारी के लिए एक प्रेरणास्रोत है.

संवाददाता, जामताड़ा. इतिहास की महान नारी, समाज सुधारिका और कुशल प्रशासिका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जामताड़ा के कल्याण गुरुकुल परिसर में गुरुवार को मनायी गयी. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह व उपाध्यक्ष बबीता झा उपस्थित रहीं. मौके पर अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की एक ऐसी नारी थी, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी धैर्य, नीतिपूर्ण शासन और सामाजिक न्याय का मार्ग चुना. उन्होंने विधवाओं के पुनर्विवाह को सामाजिक स्वीकृति दिलायी. धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया और जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की. आरती सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन आज की नारी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं. वे बताती हैं कि एक महिला भी समाज और शासन दोनों में श्रेष्ठ नेतृत्व दे सकती हैं. वहीं भाजपा उपाध्यक्ष बबीता झा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का शासनकाल एक आदर्श था. उन्होंने न्यायप्रियता, करुणा और सेवा भावना के साथ राज्य का संचालन किया. उनके कार्य न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी प्रेरणादायक हैं. बबीता झा ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अहिल्याबाई के विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं. वहीं गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उनके शासन, समाज सुधार और धार्मिक सहिष्णुता को दर्शाया गया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, महामंत्री सुकुमार सर्खेल, महिला माेर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन आदि थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >