प्यार में नाकाम होता देख प्रेमिका पर ही चला दी गोली

– युवती के पिता भी गंभीर रूप से घायलप्रतिनिधि, मिहिजामप्यार में नाकाम होता देख प्रेमी ने सुधबुध खोया और अपनी ही प्रेमिका व उसके पिता पर गोली चला दी. हालांकि दोनों की जान बच गयी है. लेकिन गंभीर हालत में उन्हें चितरंजन कस्तूरबा अस्पताल में भरती कराया गया है. युवक चित्तरंजन के सिमजोरी का रहने […]

– युवती के पिता भी गंभीर रूप से घायलप्रतिनिधि, मिहिजामप्यार में नाकाम होता देख प्रेमी ने सुधबुध खोया और अपनी ही प्रेमिका व उसके पिता पर गोली चला दी. हालांकि दोनों की जान बच गयी है. लेकिन गंभीर हालत में उन्हें चितरंजन कस्तूरबा अस्पताल में भरती कराया गया है. युवक चित्तरंजन के सिमजोरी का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही घटनास्थल से दो खोखा, युवक का टूटा चश्मा व काले रंग का होंडा साइन नंबर जेएच10एबी/1263 को भी बरामद किया है. घटना शनिवार शाम छह बजे की है. थाना क्षेत्र के हिलरोड मुहल्ले में तीन युवक एक घर के सामने हो हंगामा कर रहे थे. मामला प्रेम प्रसंग का था. एक युवक अपनी प्रेमिका को भगाने की नीयत से वहां पहुंचा था. इसका विरोध जब पिता ने किया तो वे मारपीट पर उतर आये. इस दौरान युवक का चश्मा गिर कर टूट गया. युवक ने आव देखा ना ताव पिस्तौन निकाली और अपनी प्रेमिका व उसके पिता पर दाग दी. इसमें दोनों घायल हो गये हैं. तभी हो हल्ला सुन आसपास के लोग जुट गये. युवक खुद को घिरता देख वहां से भाग खड़े हुए. लेकिन जल्दबाजी में युवकों ने मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ दिया. घायल पिता ने बयान में कहा है कि शादी की नियत से युवक उनकी बेटी को घर से भगा कर ले जाना चाह रहा था. विरोध करने पर उसने गोली चलायी. युवक की मां ने बताया कि युवक चित्तरंजन के सिमजोरी इलाके का रहने वाला है. जो हमेशा शादी करने को लेकर जबरदस्ती दबाव बनाता था. घटना के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त है व तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. —————————————————फोटो : 31 जाम 21 जब्त बाईक, 22 टूटा चश्मा व गोली का खोखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >