साइबर क्राइम से जुडे़ तीन युवकों को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

विद्यासागर/ जामताड़ा कोर्ट: साइबर क्राइम से जुड़े तीन युवकों को हावड़ा क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गुरुवार की रात को हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये तीनों युवकों को करमाटांड़ पुलिस की संरक्षण में न्यायिक दंडाधिकारी एसएस फातमी के न्यायालय में पेश किया गया. पेशी के बाद तीनों युवकों को क्राइम ब्रांच की पुलिस […]

विद्यासागर/ जामताड़ा कोर्ट: साइबर क्राइम से जुड़े तीन युवकों को हावड़ा क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गुरुवार की रात को हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये तीनों युवकों को करमाटांड़ पुलिस की संरक्षण में न्यायिक दंडाधिकारी एसएस फातमी के न्यायालय में पेश किया गया.

पेशी के बाद तीनों युवकों को क्राइम ब्रांच की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ एवं जांच पड़ताल के लिये अपने साथ हावड़ा ले गयी.

ज्ञात हो कि दो लाख रुपये उड़ाने को लेकर हावड़ा क्राइम ब्रांच की पुलिस ने तीनों युवकों को निशानदेही पर अपने साथ ले गयी. जानकारी के मुताबिक बीती रात हावड़ा क्राइम ब्रांच के तीन पुलिस पदाधिकारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से रमेश मंडल, सुनील मंडल, अजय मंडल को गिरफ्तार किया है. रमेश मंडल ग्राम दुधानी, सुनील मंडल अहिल्यापुर, अजय मंडल डाभा केंद्र नारायणपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >