ओके...जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा बाल समागम के तहत स्थानीय गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उदघाटन जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम ने किया. मौके पर उपविकास आयुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण, जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद, रफिक […]

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा बाल समागम के तहत स्थानीय गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिला के विभिन्न विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उदघाटन जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम ने किया. मौके पर उपविकास आयुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण, जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद, रफिक अनवर उपस्थित थे. जिप अध्यक्ष सुकुमुनी हेंब्रम ने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाडि़यों की कमी नहीं है. जरूरत बच्चों के अंदर छुपे प्रतिभा को ढूंढ़ने की है. प्रतियोगिता में वर्ग एक से आठ के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में 100, 200 व 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित कुल नौ खेल का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 15 खेल होने हैं. मौके पर एडीपीओ उदय कुमार, एपीओ डॉली कुमारी, सीआरपी नूतन झा, शिक्षक बाल्मिकी प्रसाद उपस्थित थे………………………………फोटो : 30 जाम 12 उपस्थित मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष,13 दौड़ी छात्रा,14 उपस्थित दर्शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >