ओके... सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई

बिंदापाथर . मध्य विद्यालय गेडि़या में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षक शुकर कोल को विदाई दी गई. विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक को शाल व छाता देकर सम्मानित किया गया. शिक्षक संघ के नेता सह सेवानिवृत्त शिक्षक वरुण मंडल ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया से हम सभी को सेवानिवृत्त होना तय है. […]

बिंदापाथर . मध्य विद्यालय गेडि़या में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षक शुकर कोल को विदाई दी गई. विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक को शाल व छाता देकर सम्मानित किया गया. शिक्षक संघ के नेता सह सेवानिवृत्त शिक्षक वरुण मंडल ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया से हम सभी को सेवानिवृत्त होना तय है. लेकिन शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते. वे हमेशा ज्ञान बांटते रहते हैं. शुकर कोल ने कहा कि समाज में रहकर समाज की सेवा व ज्ञान की ज्योति जलाते रहेंगे. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जनार्दन महतो, विवेक मंडल, अदालत राय, देवदूत महतो, बलराम गोस्वामी आदि ने अपना विचार रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >