आवास निर्माण में गड़बड़झाले की हो रही जांच

प्रतिनिधि, मिहिजामशहरी क्षेत्र में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आइएचएसडीपी) के गड़बड़झाले की जांच गुरुवार से शुरू हो गयी. सीओ नारायणपुर राकेश भूषण सिंह सीआइ नारायणपुर ब्रह्मदेव चौधरी ने मिहिजाम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 और 17 में पहुंच कर लाभुकों के आवास की जांच […]

प्रतिनिधि, मिहिजामशहरी क्षेत्र में गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की योजना इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आइएचएसडीपी) के गड़बड़झाले की जांच गुरुवार से शुरू हो गयी. सीओ नारायणपुर राकेश भूषण सिंह सीआइ नारायणपुर ब्रह्मदेव चौधरी ने मिहिजाम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 और 17 में पहुंच कर लाभुकों के आवास की जांच की. कई लाभुकों का शपथ पत्र वस्तुस्थिति से मेल नहीं हुआ. दान पत्र व रैयती जमीन पर मकान बने हैं. योजना के दिशा निर्देश के अनुरूप मकान नहीं बने हैं. कई लाभुकों ने जांच अधिकारी को बताया कि योजना की राशि और स्वयं की करीब एक लाख से डेढ़ लाख रुपये मिलकर मकान निर्माण कराया है. नगर पंचायत कार्यालय में सीओ कुंडहित अरविंद कुमार ओझा ने भी फाइलों की पड़ताल की. ओझा को वार्ड 18 में बने आवासों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. शुक्रवार को वार्ड 18 में लाभुकों के आवास की जमीनी स्तर पर जांच शुरू होगी. इस वार्ड में कुल 94 लाभुक हैं.जांच मंे मुख्यत: 18 बिंदुओं को चिह्नित किया जा रहा है. लाभुक का डीपीआर संख्या, नाम, पिता या पति का नाम, बीपीएल नंबर, प्रपत्र एक में आवेदन पत्र संलग्न है या नहीं, प्रपत्र दो में इकरारनामा है या नहीं, प्रपत्र तीन में बंध पत्र है या नहीं, प्रपत्र चार में पहचान पत्र है या नहीं, जमीन सत्यापन की स्थिति, अंशदान की स्थिति, भुगतान की स्थिति का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का विवरण, भुगतान के समय कनीय अभियंता की अनुशंसा है या नहीं, निमार्णाधीन मकान के फोटो की स्थिति प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में एवं फोटो पहचान पत्र अंकित है या नहीं इन विषयों को टटोला जा रहा है.—————————फोटो : 29 जाम 01 जांच करते अधिकारी, 02 आवास.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >