डायन प्रताड़ना के दो मामले दर्ज

जामताड़ा कोर्ट. जिला क्षेत्र में डायन प्रताड़ना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी कड़ी में गुरुवार को दो डायन प्रताड़ना का मामला दो महिलाओं ने अलग-अलग न्यायालय में आवेदन दे दर्ज करायी है. पहला मामला बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सिमलडुबी गांव के निवासी मनी बाउरी ने की है. पीडि़ता ने गांव के […]

जामताड़ा कोर्ट. जिला क्षेत्र में डायन प्रताड़ना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी कड़ी में गुरुवार को दो डायन प्रताड़ना का मामला दो महिलाओं ने अलग-अलग न्यायालय में आवेदन दे दर्ज करायी है. पहला मामला बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सिमलडुबी गांव के निवासी मनी बाउरी ने की है. पीडि़ता ने गांव के ही रामदासी मोहली सहित चार व्यक्तियों के ऊपर डायन प्रताड़ना का आरोप लगायी है. वहीं एक अन्य समाचार के अनुसार मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा धनबाद गांव निवासी अमिना बीबी ने इंसान मिया सहित छह व्यक्तियों पर डायन प्रताड़ना का मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >