्रपशुपालकों कों दिया गया प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, जामताड़ासमेकित जनजातीय विकास अभिकरण जामताड़ा के सहयोग से भारतीय मानव विकास सेवा संस्थान देवघर द्वारा गव्य विकास योजना के अंतर्गत पशुपालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. गोपालपुर पंचायत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन समेकित जनजातीय विकास अभिकरण के निदेशक क्रि स्टीना हांसदा एवं गोपालपुर पंचायत के मुखिया मनोज सोरेन ने संयुक्त रूप […]

प्रतिनिधि, जामताड़ासमेकित जनजातीय विकास अभिकरण जामताड़ा के सहयोग से भारतीय मानव विकास सेवा संस्थान देवघर द्वारा गव्य विकास योजना के अंतर्गत पशुपालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. गोपालपुर पंचायत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन समेकित जनजातीय विकास अभिकरण के निदेशक क्रि स्टीना हांसदा एवं गोपालपुर पंचायत के मुखिया मनोज सोरेन ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर श्रीमती हांसदा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं में होने वाले बीमारी एवं लक्षण का पहचान कर उसे रोकने का उपाय के बारे में जानकारी देना है. इसके साथ ही साथ पशु को अच्छे ढंग से रखने के उपाय आहार तथा संगठन के स्तर पर उत्पाद दूध की बाजार व्यवस्था की जानकारी दी गयी. गो पालकों का प्रशिक्षण मंजीत कुमार सिन्हा, जनार्दन यादव एवं मृत्युंजय कुमार ने भी दिया. उन्होंने कहा कि पशुओं का रखरखाव, रोगउपचार, टीकाकरण, बाजार व्यवस्था जैसे महत्व पूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला. मौके पर संस्था के दीपक कुमार आदि मौजूद थे.————————————-फोटो : 28 जाम 12 प्रशिक्षक प्राप्त करते प्रशिक्षु.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >