जामताड़ा थाना क्षेत्र के शिबु मुर्मू की हत्या

जामताड़ा नगर . जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोखुलाडीह निवासी शिबू मुर्मू की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पत्नी सरोधी मरांडी ने बताया की पिछले सोमवार को घर से निकला था. उसने अपनी पत्नी को कहां की हजारीबाग जाना है इसके लिये पैसा का जुगाड़ में जा रहे है. उसके बाद से […]

जामताड़ा नगर . जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोखुलाडीह निवासी शिबू मुर्मू की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पत्नी सरोधी मरांडी ने बताया की पिछले सोमवार को घर से निकला था. उसने अपनी पत्नी को कहां की हजारीबाग जाना है इसके लिये पैसा का जुगाड़ में जा रहे है. उसके बाद से वो लापता हो गया.

मृतक की पत्नी ने बताया की उसका पति का लाश पति के बड़े भाई बुद्धराई मुर्मू के बगान से मिला. लाश मिलने के बाद उन लोगों ने इसकी सूचना जामताड़ा थाना को दे दी.

लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या पिछले सोमवार की है. मृतक के सर पर जख्म का निशान पाया गया है. लाश काफी सड़ चुका था. मृतक परिवार में उसकी पत्नी, दो लड़का और तीन लड़की है. जामताड़ा पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दायर कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >