ओके.... बुजुर्ग व युवा मतदाता हुए सम्मानित

फतेहपुर . मतदाता दिवस पर नाला विस के बूथ संख्या एक प्राथमिक विद्यालय अगैया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ श्रीमान मरांडी उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित सैकड़ों मतदाताओं को बीडीओ ने शपथ दिलाया. श्री मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एव […]

फतेहपुर . मतदाता दिवस पर नाला विस के बूथ संख्या एक प्राथमिक विद्यालय अगैया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ श्रीमान मरांडी उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित सैकड़ों मतदाताओं को बीडीओ ने शपथ दिलाया. श्री मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एव निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय से ऊपर उठकर अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करे. मौके पर विगत विस चुनाव मे सबसे बुजुर्ग मतदाता बीबीरानी मुर्मु (80), चड़की मरांडी (80), सुभाषिनी मरांडी (81), लखीराम मुर्मू (74) एवं सबसे युवा मतदाता भागीरथ मंडल, कसमीरा मरांडी को बीडीओ ने सम्मानित किया. मौके पर बीएलओ समीर बेसरा उपस्थित थे. वही उच्च विद्यालय चापुडि़या में बीएलओ बीलासी मरांडी ने मतदाताओं को शपथ दिलायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >