मानसून से पहले तीन माह का मिलेगा अग्रिम राशन : डॉ इरफान

जामताड़ा. मानसून को देखते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने ऐतिहासिक फैसला लिया है.

जामताड़ा. मानसून को देखते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने ऐतिहासिक फैसला लिया है. राज्य के 2.88 करोड़ राशन कार्डधारियों को जून, जुलाई और अगस्त तीनों माह का राशन एक साथ दिया जाएगा, ताकि आपदा के समय भी कोई भूखा न सोए. खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद, राज्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए 1 जून से 30 जून तक राशन वितरण के आदेश जारी किया है. सभी जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि वितरण कार्य में कोई भी लापरवाही न हो. लाभुकों को समय पर व सुरक्षित ढंग से राशन प्राप्त हो. मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशील सरकार है. हम जवाबदेही के साथ काम कर रहे हैं. कहा सभी डीएसओ, एफसीआइ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है. इसमें तीन माह के अनाज संग्रह, गोदामों की उपलब्धता, लॉजिस्टिक व्यवस्था, राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर निर्णय लिये जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >