बालिका खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने 15 खिलाड़ी चितरा रवाना

जामताड़ा. झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से आयोजित 19वीं जूनियर राज्यस्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप-2025 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 11 से 13 जुलाई तक होने जा रहा है.

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड राज्य खो-खो संघ की ओर से आयोजित 19वीं जूनियर राज्यस्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप-2025 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 11 से 13 जुलाई तक होने जा रहा है. इसमें भाग लेने के लिए संत एंथोनी विद्यालय, ज्ञान रेनू विद्या निकेतन एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, जामताड़ा से चयनित कुल 15 बालिका खिलाड़ी चतरा के लिए रवाना हुईं. जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कामना की. मौके पर सेंट एंथोनी स्कूल के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की. ज्ञान रेनू विद्या निकेतन के निदेशक श्यामल मंडल ने बालिका खिलाड़ियों को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह, संत एंथोनी स्कूल के खेल शिक्षक अनीश रंजन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >