होली परिवार के साथ नहीं मनाने का है मलाल, पर ड्यूटी को बतायी प्राथमिकता

जामताड़ा : होली का उत्साह इस बार सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों में कम देखने को मिल रहा है़ हालांकि चेहरे पर खुशी दिख रही है, लेकिन परिवार से दूर रहने का दर्द भी दिखाई दे रहा है़. वहीं कर्मियों व पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों में घर जाने को नहीं मिलता है तो काफी दुख […]

जामताड़ा : होली का उत्साह इस बार सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों में कम देखने को मिल रहा है़ हालांकि चेहरे पर खुशी दिख रही है, लेकिन परिवार से दूर रहने का दर्द भी दिखाई दे रहा है़. वहीं कर्मियों व पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों में घर जाने को नहीं मिलता है तो काफी दुख होता है. मालूम हो कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से सरकारी महकमा की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है़.

वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी होली को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है़ जिस वजह से कई कर्मी घर जाने से वंचित रह गये है़. वहीं आचार संहिता को लेकर भी छुट्टियां पर असर दिखने लगा है़. यहीं हाल पुलिस महकमे का भी है, चुनाव को लेकर अभी से ही छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. वहीं दूसरी ओर होली में विधि व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी भी इन पुलिस जवानों परही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >