महगामा : चिटफंड कंपनी में फर्जीवाड़ा की जांच करने महगामा पहुंची सीबीआइ की टीम

महगामा : हाइकोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ की टीम गुरुवार को महगामा पहुंची. टीम ने महगामा में काम कर चुकी चिटफंड कंपनी एट वंडर गोल्ड इगल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के फर्जीवाड़ा की जांच करेगी. मालूम हो कि चिटफंड कंपनी से ठगी के शिकार लोगों ने हाइकोर्ट में शिकायत की थी. मामले की जांच को लेकर […]

महगामा : हाइकोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ की टीम गुरुवार को महगामा पहुंची. टीम ने महगामा में काम कर चुकी चिटफंड कंपनी एट वंडर गोल्ड इगल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के फर्जीवाड़ा की जांच करेगी. मालूम हो कि चिटफंड कंपनी से ठगी के शिकार लोगों ने हाइकोर्ट में शिकायत की थी. मामले की जांच को लेकर रांची से दो सदस्यीय सीबीआइ की टीम महगामा पहुंची है.

टीम के सदस्यों ने बताया कि दो दिनों तक ऊर्जा नगर राजमहल हाउस व महगामा थाना में मामले की जांच की जायेगी. सीबीआइ के पदाधिकारियों ने बताया कि जो भी उपभोक्ता इस कंपनी से ठगी का शिकार हुए हैं, वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >