तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

सालानपुर में सहेलियों के साथ पड़ोस के तालाब में नहाते समय 12 वर्षीय बच्ची गहरे पानी में डूब गयी.

मिहिजाम. प. बंगाल के सालानपुर में सहेलियों के साथ पड़ोस के तालाब में नहाते समय 12 वर्षीय बच्ची गहरे पानी में डूब गयी. करीब एक घंटे तलाश के बाद से पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय निवासी फुचू बाउरी व अन्य लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया. सालानपुर पुलिस की मदद से लड़की को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया है. ज्ञात हो कि सालानपुर रूईदास मुहल्ले की पायल रूईदास शुक्रवार को अपनी तीन सहेलियों के साथ सालानपुर कालीतल्ला बस स्टैंड क पास स्थित तालाब में नहाने गयी थी. कुछ समय बाद उसकी एक सहेली ने शोर मचाया कि पायल नहाते हुए डूब गयी. उसकी आवाज को सुनकर आसपास के लोग तालाब में उसकी खोज के लिए उतरे. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पायल को पानी से बाहर निकाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >