शिविर में 112 लोगों ने दिये आवेदन

शिविर में 112 लोगों ने दिये आवेदन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता पंचायत के लोहरंगी स्कूल परिसर में शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, पीएम विश्वकर्मा, जन वितरण प्रणाली, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन, मनरेगा, आवास आदि के स्टॉल लगाये गये थे, जिसमें 112 लोगों ने आवेदन जमा किये. उन्होंने इस अभियान के तहत लोगों को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने एवं टीकाकरण कार्य करने पर जोर दिया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, टीवीओ डॉ. सुशील टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >