किराना दुकान से 10 लीटर अवैध शराब जब्त

पुलिस ने किराना दुकान में की छापेमारी

नारायणपुर. पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री रोकथाम को लेकर कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर मदनाडीह गांव में नरेश रक्षित के किराना दुकान में छापेमारी की. थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने नरेश रक्षित के दुकान से 10 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. हालांकि इस छापेमारी के दौरान दुकान संचालक भागने में सफल रहे. पुलिस ने शराब को जब्त कर दुकान संचालक नरेश रक्षित के विरुद्ध नारायणपुर थाना कांड संख्या 32/2024 दर्ज किया है. थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं चलेगा. यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >