जामताड़ा में गूंजेगा वैदिक मंत्रोच्चार, 21 अगस्त को होगा भव्य महा रुद्राभिषेक

जामताड़ा में 21 अगस्त को आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भव्य महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा. स्वामी अरुण जी के सानिध्य में विश्व शांति के लिए विशेष पूजा होगी.

जामताड़ा। जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि एवं समाज के कल्याण की कामना को लेकर भव्य सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा. यह आध्यात्मिक अनुष्ठान 21 अगस्त को शाम पांच बजे से न्यू टाउन स्थित बीएसएनएल गली के इंदु प्रभा हाउस में आयोजित होगा.

स्वामी अरुण जी के सानिध्य में होगा महा रुद्राभिषेक

आयोजन का मुख्य आकर्षण बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के इंटरनेशनल आश्रम से आदरणीय स्वामी अरुण जी एवं प्रख्यात वेदाचार्यों का जामताड़ा आगमन होगा. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक का अनुष्ठान वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाएगा. आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

रुद्रपूजा से परिवार और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

आर्ट ऑफ लिविंग के जामताड़ा जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया कि रुद्रपूजा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि परिवार, समाज और पर्यावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं का श्रद्धा एवं ध्यान के साथ शामिल होना महत्वपूर्ण है.

संकल्प के साथ होगा महा रुद्राभिषेक, शिवभक्तों से शामिल होने की अपील

उन्होंने बताया कि रुद्रपूजा में गणपति, शिव, विष्णु, सूर्य, शक्ति और गुरुतत्व सहित छह दिव्य शक्तियों का पूजन किया जाता है. विजय भगत ने बताया कि रुद्राभिषेक में संकल्प का विशेष महत्व है. श्रद्धालु अपनी मनोकामना का संकल्प लेकर श्रद्धापूर्वक अनुष्ठान में शामिल होंगे. उन्होंने जामताड़ा एवं आसपास के सभी शिवभक्तों से महा रुद्राभिषेक में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >