Jamshedpur News : परसुडीह में युवक ने लगायी फांसी, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत सरजामदा घंटी टोला के रहने वाले सोहन कुमार (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार देर रात की है.

Jamshedpur News :

परसुडीह थानांतर्गत सरजामदा घंटी टोला के रहने वाले सोहन कुमार (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार देर रात की है. घटना के बाद परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. परसुडीह पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि सोहन कुमार पेशे से मजदूरी का काम करता था. पिछले कुछ दिनों से शांत रह रहा था. शनिवार को वह ड्यूटी से शाम को वापस आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया.

सुबह जब परिवार के लोग उसे जगाने के लिए गये, तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. उसके बाद परिवार और आसपास के लोगाें ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने सोहन की मौत को आत्महत्या ही बताया है. परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. उन लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >