Jamshedpur News : रेलवे के बंद क्वार्टर में करंट से अज्ञात युवक की मौत, यूडी केस दर्ज

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर टी-105-1 के पीछे बरामदा से पुलिस ने एक युवक (27) का शव बरामद किया है. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

शव की नहीं हो पायी शिनाख्त, छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने चोरी की नियत से क्वार्टर में प्रवेश करने की जतायी आशंका

Jamshedpur News :

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर टी-105-1 के पीछे बरामदा से पुलिस ने एक युवक (27) का शव बरामद किया है. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है. घटना के संबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि क्वार्टर के मालिक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के पिछले भाग में एक शव पड़ा हुआ है. जब बुधवार की देर रात को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने का प्रयास किया तो पुलिस को भी करंट लगा. उसके बाद वे लोग शव को मौके पर छोड़ कर चले गये. गुरुवार को पुलिस की टीम फिर से मौके पर पहुंची. बिजली विभाग से संपर्क कर पहले बिजली कटवायी. उसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं सका. पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है.

पुलिस का मानना है कि युवक आसपास के क्षेत्र का नहीं है. चोरी करने की नियत से क्वार्टर में प्रवेश किया होगा. अंधेरा होने की वजह से करंट की चपेट में आने से संभवत: उसकी मौत हुई होगी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण की जानकारी मिल पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >