वुशु : गोविंद विद्यालय की प्राची ने जीते कांस्य पदक

WUSHU : रांची स्थित खेल गांव में झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय एसजीएफआइ खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. रांची स्थित खेल गांव में झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय एसजीएफआइ खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें गोविंद विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा प्राची महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया. कोच गोकुलानंद मिश्रा की देखरेख में ट्रेनिंग हासिल करने वाली प्राची महतो ने अंडर-17 आयु वर्ग 40 किलोग्राम में यह पदक हासिल किया. प्राची को रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्राची महतो को स्कूल प्रशासन ने बधाई दी. पदक जीतने के बाद प्राची सिंह ने बताया कि वह झारखंड के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतना चाहती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >