Jamshedpur News : झारखंड में बसों को परमिट मिलने का काम 15 दिनों में होगा शुरू

Jamshedpur News : झारखंड में बसों को परमिट देने का काम 15 दिनों में शुरू हो जायेगा. इसको लेकर कवायद चल रही है. पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने इस मसले को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात की

परिवहन मंत्री से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी

Jamshedpur News :

झारखंड में बसों को परमिट देने का काम 15 दिनों में शुरू हो जायेगा. इसको लेकर कवायद चल रही है. पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने इस मसले को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात की और मांग की कि तत्काल इस समस्या का निराकरण करें, ताकि बसों का परिचालन सामान्य तौर पर की जा सके.

परमिट को तत्काल लागू करने को कहा गया है. गौरतलब है कि कई सालों से बसों को परमिट नहीं मिल रहा है. इससे कोल्हान के बस मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब बस मालिकों में एक उम्मीद जगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >