Jamshedpur news. महिला विवि : दो माह का इंटर्नशिप कार्यक्रम की हुई शुरुआत

पावर प्वाइंट के जरिये इंटर्नशिप की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत

Jamshedpur news.

महिला विवि में मानविकी, समाज विज्ञान एवं विज्ञान संकायों के विभिन्न विषयों के इंटर्नशिप की औपचारिक शुरूआत की गयी. बिष्टुपुर कैंपस के ऑडियो विजुअल हॉल में ‘ग्राम और संस्कृति’ विषय पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ. मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार साहू ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के संदर्भ में छात्राओं को जानकारी दी. संस्कृत, बांग्ला, ओड़िया, उर्दू एवं दर्शनशास्त्र की छात्राएं उपर्युक्त विषय पर इंटर्नशिप करेंगी. इस अवसर पर डॉ रिजवाना परवीन, अमृता कुमारी, डॉ जया घोष एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ( एमटीएमसी) द्वारा संचालित अर्बन ट्रेनिंग सेंटर में अपने दो माह की इंटर्नशिप कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की. ओरिएंटेशन सत्र में डॉ स्वाति शिखा ने पावर प्वाइंट के जरिये इंटर्नशिप की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा की प्रस्तुति दी. साथ ही साथ डॉ रोहित ने सामुदायिक पोषण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. छात्राएं अपना इंटर्नशिप डॉ अभिषेक एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन के निर्देशन में पूरा करेंगी. इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक दो सप्ताह के अंतराल पर छात्राएं अपनी गतिविधियों और अनुभव पर आधारित एक रिपोर्ट तैयार करना होगा. इस अवसर पर डॉ रमा सुब्रमण्यन, डॉ पुष्प लता, संचिता एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थे. बीकॉम की छात्राओं के लिए मार्केट रिसर्च प्रोग्राम पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया गया. बॉटनी एवं जूलोजी विभाग की स्नातक की छात्राओं ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में दो माह के इंटर्नशिप की शुरुआत की. इस दौरान जूलॉजिकल पार्क के उपनिदेशक डॉ नइम अख्तर ने छात्राओं के साथ बातचीत की और उन्हें इंटर्नशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर डॉ सलोमी कुजूर, अनीता शुक्ला भी उपस्थित थीं. बिष्टुपुर कैम्पस के इंडोर स्टेडियम में अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, साइकोलॉजी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, इतिहास एवं संगीत विषयों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर डॉ किश्वर आरा, डॉ दीपा शरण, डॉ कामिनी कुमारी, डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ सनातन दीप, डॉ रत्ना मित्रा, डा मनीषा टाइटस , डॉ पुष्पा कुमारी, अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थे. उपर्युक्त इंटर्नशिप से जुड़ी छात्राएं भी उपस्थित थीं.

इंटर्नशिप का विषय :-

कॉमर्स इन प्रैक्टिस : ए हैंड्स ऑन इंडस्ट्री इंटर्नशिप.

अर्थशास्त्र का विषय : ‘अप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड डाटा टूल्स फॉर द रियल वर्ल्ड’

इतिहास का विषय : ‘हिस्ट्री इन प्रैक्टिस : कल्चर, क्राफ्ट एंड करैक्टर’

संगीत का विषय : ‘म्यूजिक इंडस्ट्री एंड स्किल्स : राइटिंग प्रोडक्शन एंड परफॉर्मेंस’ .इस ओरिएंटेशन अंग्रेजी का विषय : ‘प्रोफेशनल इंग्लिश राइटिंग विथ एप्लीकेशन / मॉर्डन लिंग्विस्टिक्स एप्लीकेशन’

हिन्दी का विषय : ‘वास्तविक समय की स्थितियों में राष्ट्रभाषा का उपयोग’

भूगोल का विषय : ‘डेटा एंड डायरेक्शन’ है.

साइकोलॉजी का विषय : ‘अंडरस्टैंडिंग माइंड्स :ए प्रैक्टिकल इंटर्नशिप इन चाइल्ड एंड क्लीनिकल साइकोलॉजी’ कॉमर्स के लिए विषय दिया गया है’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >