Jamshedpur news. न्युवोको सीमेंट प्लांट ने सामाजिक योगदान के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

जिला पार्षद कुसुम पूर्ति ने न्युवोको की इस पहल की सराहना की

Jamshedpur news.

न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट ने शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग हेड (ईस्ट) राघवेंद्र राव जहागीरदार ने महिलाओं को सम्मानित किया. सम्मानित महिलाओं में जिला परिषद की चेयरपर्सन, ग्राम पंचायत की सरपंच, पार्षद, शिक्षक, आशा व आइसीडीएस विभाग की फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल थीं.

मौके पर जहागीरदार ने कहा कि महिलाएं अनुशासन, दक्षता और मजबूत कार्यनीति से समाज में सार्थक बदलाव ला रही हैं. न्युवोको उनके प्रयासों को प्रोत्साहित और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है. जिला पार्षद कुसुम पूर्ति ने न्युवोको की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >