राहरगोड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों हाथ कटे

ड्यूटी खत्म कर पैदल रेलवे लाइन के किनारे से घर जा रही थी

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर

राहरगोड़ा में गुरुवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से गदड़ा निवासी टुनी सरदार का दोनों हाथ कट गया. हादसे के बाद स्थानीय मुखिया हेमंत खालखो, पूर्व पंचायत सदस्य विश्वजीत भगत, प्रखंड प्रमुख पाणी सोरेन के पति महेंद्र मुर्मू, विनय सिंह, विवेक गुप्ता, राजेश सिंह समेत अन्य लोगों ने टुनी सरदार को वाहन में सवार कर एमजीएम अस्पताल ले गये. हादसे की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पूर्व पंचायत सदस्य विश्वजीत भगत ने बताया कि टुनी सरदार ठेका मजदूरी में काम करती हैं. गुरुवार की शाम ड्यूटी खत्म कर पैदल रेलवे लाइन के किनारे से घर जा रही थी. इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. इससे उसके दोनों हाथ कट गये. फिलहाल टुनी सरदार का एमजीएम अस्पताल में इलाजरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >