Jamshedpur News : सिदगोड़ा में महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर निवासी मंजीत कौर (30) ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घ

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर निवासी मंजीत कौर (30) ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात तक मंजीत कौर छत पर मकान मालिक के परिवार के साथ बैठी थीं. बातचीत के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. सूचना मिलने पर पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला, तो मंजीत को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका पाया.

पुलिस ने बताया कि मंजीत का पति उस समय अपनी मां से मिलने गया था. वह पेशे से चालक है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >