Jamshedpur News : टेल्को : यूपीआई के माध्यम से 13 बार में खाता से उड़ाये ₹8.34 लाख

साइबर ठगों ने टेल्को रिवर व्यू कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह के खाता से अलग-अलग 13 बार में यूपीआई के माध्यम से 8.34 लाख रुपये की निकासी कर ली.

Jamshedpur News :

साइबर गिरोह अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा है. साइबर ठगों ने टेल्को रिवर व्यू कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह के खाता से अलग-अलग 13 बार में यूपीआई के माध्यम से 8.34 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में श्यामवीर सिंह ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बैंक का पिन बदलने का झांसा देकर खाता से ₹2.83 लाख निकाले

दूसरी ओर, मानगो पारडीह महल रेसीडेंसी में रहने वाले इश्तियाक अहमद के खाता से साइबर ठग ने 2.83 लाख रुपये की निवासी कर ली. इस संबंध में इश्तियाक अहमद ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार इश्तियाक अहमद ने फेसबुक पर बैंक का पिन चेंज करने का विज्ञापन देखा था. जिसके बाद उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, तो उनका नाम और मोबाइल नंबर मांगा गया. जिसके बाद उनके वाट्सअप पर एक एपीके फाइल आया, जिसमें एसबीआई योनो का लोगो था. जिसके कारण वे झांसा में गये. उसके बाद उनके खाता से अलग-अलग बार में 2.83 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >