Jamshedpur News : बागबेड़ा में जल संकट गहराया, जनप्रतिनिधियों में आक्रोश, डीसी कार्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Jamshedpur News : बागबेड़ा के सभी 8 पंचायतों में टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है. गुरुवार को जिला परिषद कविता परमार के आवास पर सभी आठों पंचायतों की मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने पानी की समस्याओं को लेकर बैठक की.

Jamshedpur News :

बागबेड़ा के सभी 8 पंचायतों में टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है. गुरुवार को जिला परिषद कविता परमार के आवास पर सभी आठों पंचायतों की मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने पानी की समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर जिला प्रशासन के द्वारा चिन्हित जगहों पर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति नहीं की जाती है, तो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. हालांकि बागबेड़ा के आसपास पानी की समस्या को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो के आग्रह पर टाटा स्टील एवं अन्य कंपनियों की मदद से टैंकर से कुछ क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है. वर्तमान में जुस्को के तीन टैंकर और सांसद की ओर से एक टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी से सटे पंचायत क्षेत्र में पानी की भीषण समस्याएं है. हालांकि जुस्को के माध्यम से लगातार क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है.

टैंकरों से हो रही पानी आपूर्ति भी बंद कर दी गयी

जनप्रतिनिधियों ने जिला परिषद कविता परमार को बताया कि जुस्को के दो टैंकर और तारापुर के तीन टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी से सटे पंचायत क्षेत्र में की जाती थी, मगर उसे भी बंद कर दिया गया है. टैंकर कहां है, इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं है. बताया कि कुछ दिन पूर्व पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में पानी टैंकर का शुभारंभ किया गया था, लेकिन वह टैंकर भी किस इलाके में पानी की आपूर्ति कर रहा है, किसी को पता नहीं. समस्याएं सुनने के बाद जिला परिषद कविता परमार ने डीडीसी से फोन पर बात कर समस्याओं से अवगत कराया. डीडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुखिया उमा मुंडा, धनमुनी मार्डी, मायावती टुडू, राजकुमार गौड़, मनोज मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, झरना मिश्रा, गीतिका प्रसाद, उपमुखिया सुरेश निषाद, पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव, वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार, समाजसेवी नीरज चौधरी, केडी मुंडा, नागेश प्रसाद व अन्य मौजूद थे.

कोट…

जिला प्रशासन पानी की किल्लत वाले इलाकों में टैंकरों से पानी की सप्लाई करे, अन्यथा उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

कविता परमार, जिला परिषद सदस्य

इन जगहों पर टैंकर से पानी आपूर्ति की मांग

चर्च रोड कीताडीह

फ्लैट एरिया में बड़ा टैंकर

कीताडीह ग्वालापट्टी – छोटा टैंकरकीताडीह साईं मंदिर

कीताडीह त्रिमूर्ति चौकगुरुद्वारा रोड

कीताडीह गडीवान पट्टीगोसाई मोहल्ला

गाढाबासां शीतला मंदिरशाखा मैदान – बड़ा टैंकर

सिदो-कान्हू मैदान के पासपोस्तोनगर मनसा मंदिर

कुंवर सिंह मैदानचित्रगुप्त पूजा मैदान

कृष्णापुरी मंदिरडिस्पेंसरी मैदान

कर्पूरी ठाकुर मैदाननया बस्ती रोड

शीतला मंदिर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >