शब्बीर हत्याकांड में गवाही देकर लौट रहा वारिस बच्चा गिरफ्तार

आजादनगर में शब्बीर की हत्या मामले में मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट में गवाही देकर लौटने के दौरान कपाली ओपी पुलिस ने वारिस बच्चा उर्फ सरफराज को गिरफ्तार कर लिया.

राकिब हत्याकांड में फरार था वारिस

जमशेदपुर :

आजादनगर में शब्बीर की हत्या मामले में मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट में गवाही देकर लौटने के दौरान कपाली ओपी पुलिस ने वारिस बच्चा उर्फ सरफराज को गिरफ्तार कर लिया. कपाली थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को वारिस बच्चा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार वारिस बच्चा कपाली में हुये मो. राकिब की हत्या मामले में नामजद आरोपी था. वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारिस बच्चा ने ही राकिब को गोली मारी थी. वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. मो. राकिब की 4 नवंबर 2023 को कपाली में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

मालूम हो कि वारिस बच्चा मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट में आजादनगर में हुये शब्बीर हत्याकांड का चश्दीद गवाह था. मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट में शब्बीर हत्याकांड में गवाही देकर लौटने के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मो. शब्बीर की आजादनगर में 13 जनवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >