मानगो निगम ने दीप जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित, दिलायी शपथ
जमशेदपुर.
जमशेदपुर संसदीय लोकसभा सीट पर 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर मानगो नगर निगम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डीसी अनन्य मित्तल और मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश पर शनिवार को मानगो निगम की ओर से जवाहरनगर में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली व दीप प्रज्वलन के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. अभियान में सीएमएम, सीओ नंदी पूर्ति, ललिता, सीआरपी तनु, गायत्री, निर्मल कुमार सहित महिला समिति के सदस्य सहित स्थानीय लोग शामिल थे. वहीं जवाहर नगर, रोड नंबर 15 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता रैली निकल कर लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. साथ ही मोबाइल स्टीकर सभी के मोबाइल में चिपका कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।