मानगो निगम के कर्मियों ने ली मतदाता जागरूकता शपथ

Mango Corporation employees took voter awareness oath

जमशेदपुर.

मानगो नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदाता प्रतिज्ञा के तहत मतदान का शपथ लिया. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश में मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने सभी सफाई कर्मियों, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कर्मियों को जागरूकता शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी कुल आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस दौरान अन्य मतदाताओं को भी मतदाता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली. इस मौके पर मानगो नगर निगम के सभी नगर प्रबंधक नगर, मिशन प्रबंधक , सीओ, सीआरपी कंप्यूटर ऑपरेटर ,कार्यालय कर्मी, सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >