मानगो नगर निगम ने आस्था स्पेस टाउन में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

मानगो नगर निगम की ओर से सोमवार को आस्था स्पेस टाउन डिमना रोड में सोसाइटी परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मोबाइल स्टीकर और कार स्टीकर लगाये गये.

जमशेदपुर . मानगो नगर निगम की ओर से सोमवार को आस्था स्पेस टाउन डिमना रोड के सोसाइटी परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मोबाइल स्टीकर और कार स्टीकर लगाये गये. सोसायटी के लोगों को मतदाता की शपथ दिलायी गयी. इसके साथ ही 25 मई को वोट देने के लिए बूथ पर जाने का आग्रह किया. इसके अलावा बालीगुमा, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. स्वयं सहायता सहायता समूह की महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाते हुए वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया. इस दौरान आस्था स्पेस टाउन सोसायटी के मनोरंजन कुमार सिंह, अभय किशोर, बीके सिन्हा, विनय गुप्ता, शीला कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >