Jamshedpur News : विनय सिंह हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया, नहीं टूटा है शरीर का कोई अंग, गोली लगने से मौत

Jamshedpur News : मानगो आस्था स्पेस टाउन निवासी व क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की मौत गोली लगने से हुई है. पोस्टमार्टम में रिपोट शरीर का कोई अंग टूटने की बात नहीं आयी है.

वाट्सएप कॉल के सी डैक रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

Jamshedpur News :

मानगो आस्था स्पेस टाउन निवासी व क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की मौत गोली लगने से हुई है. पोस्टमार्टम में रिपोट शरीर का कोई अंग टूटने की बात नहीं आयी है. शुक्रवार को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गयी है. पुलिस इस मामले में वाट्सएप कॉल के सी डैक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. ताकि वाट्सएप के जरिये विनय सिंह द्वारा किये गये बातचीत का ब्यौरा इकट्ठा किया जा सके. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि विनय सिंह वाट्सअप कॉल के जरिये कई लोगों से बातचीत करते थे. वारदात के दिन भी सिर्फ तीन लोगों ने नॉर्मल कॉल पर बातचीत की थी. इसके अलावा कुछ लोगों से वाट्सअप कॉल के जरिये बात की थी.

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आयी है कि विनय सिंह ने कई लोगों से कर्ज लिया था. इसके अलावा बैंक का भी कर्ज था. पुलिस इस मामले में विनय सिंह के कुछ करीबियों से भी पूछताछ कर रही है. हालांकि अबतक पुलिस किसी ठोस निर्णय तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस की मानें तो एक से दो दिनों में केस का उद्भेदन कर लिया जायेगा. इस मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि केस के अनुसंधान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो सके. इस हत्याकांड में अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

मालूम हो कि गत 20 अप्रैल को मानगो आस्था स्पेस टाउन निवासी व क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का शव एमजीएम थाना अंतर्गत गौड़गोड़ा में एक खेत में मिला था. उनके सिर में गोली लगी थी. घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >