Jamshedpur News : विनय हत्याकांड की नहीं सुलझी गुत्थी, मोबाइल की सी डैक डिटेल में भी नहीं मिला कोई सुराग

Jamshedpur News : मानगो आस्था स्पेस टाउन निवासी व क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस केस में उलझती जा रही है.

4 मई को श्रद्धांजलि सभा करेगी करणी सेना

अब तक हत्या का नहीं मिल पाया कोई ठोस सुराग

हथियार के साथ अब मोबाइल भी एफएसएल जांच के लिए भेजेगी पुलिस

Jamshedpur News :

मानगो आस्था स्पेस टाउन निवासी व क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस केस में उलझती जा रही है. अबतक पुलिस ने इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस ने विनय सिंह के मोबाइल की सी डैक का डिटेल भी मंगाया. लेकिन उसमें भी कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस अब विनय सिंह के मोबाइल को भी एफएसएल जांच के लिये भेजेगी. इसके अलावे घटनास्थल से मिले पिस्तौल, गोली, खोखा और शरीर से मिले गोली को भी सोमवार को एफएसएल जांच के लिए भेजा जायेगा. शुक्रवार की रात पुलिस ने इस मामले में आजादनगर से इस्लाम खान और मो. हसीम अंसारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके अलावे जमीन कारोबारी अमित श्रीवास्तव उर्फ जॉनी समेत बिल्ला पाठक के अलावा अन्य कई लोगों से भी पूछताछ की, हालांकि कोई कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.

मालूम हो कि गत 20 अप्रैल को एमजीएम थाना अंतर्गत गौड़गोड़ा में एक खेत में पुलिस ने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह का शव पुलिस ने बरामद किया था. गोली मारकर उनकी हत्या की गयी थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की थी. इस मामले में विनय सिंह की पत्नी के बयान पर एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.

चार मई को देश के कई हिस्सा से करणी सेना व क्षत्रिय समाज के लोग जुटेंगे

इधर, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि आगामी चार मई को विनय सिंह की हत्या के मामले में मानगो आस्था स्पेस टाउन में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. दोपहर दो बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विनय सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्से से करणी सेना के लोग जुटेंगे. पांच हजार से ज्यादा लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है. श्रद्धांजलि सभा के बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >