विकास सीसी की टीम ने जुगसलाई को 21 रन से हराया

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन सुपर नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जुगसलाई सीसी को 21 रन से हराया.

जमशेदपुर. टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन सुपर नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में विकास क्रिकेट क्लब की टीम ने जुगसलाई सीसी को 21 रन से हराया. विकास सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाये. आशीष कुमार ने 69 और हसन रजा ने 29 रनों की पारी खेली. जुगसलाई के नितलेश भारती और सौमित बनर्जी ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जुगसलाई सीसी की टीम 19.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी. नितलेश ने 29 व अर्पण ने 26 रन बनाये. विकास सीसी के हसन रजा और रोशन कुमार ने दो-दो विकेट लिये. आशीष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >