vijay singh became vp of masters athletics fedration of india: शहर के विजय सिंह बने मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

विजय सिंह को मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएएफआइ) का उपाध्यक्ष चुना गया है.

जमशेदपुर. मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह को मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएएफआइ) का उपाध्यक्ष चुना गया है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एमएएफआइ की बैठक में उक्त फैसला लिया गया. मौके पर डेविड प्रेमनाथ (महासचिव, एमएएफआइ) , मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव एसके तोमर व अन्य लोग मौजूद थे. एसके तोमर ने बताया कि यह झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण है. प्रेमनाथ ने कहा कि विजय सिंह की सक्रिय भूमिका और उनका योगदान देशभर में मास्टर्स एथलेटिक्स को नई ऊंचाई तक लेकर जायेगी. जमशेदपुर के रहने वाले विजय सिंह ने कहा कि मुझ पर मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए शुक्रिया. मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मैं उसको निभाने की कोशिश करुंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >