विहिप ने सोनारी थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

विहिप ने सोनारी थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

फोटो- ऋषि तिवारी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

सोनारी थाना क्षेत्र में लगातार मवेशी चोरी और तस्करी को लेकर के विश्व हिंदू परिषद सोनारी नगर एवं अन्य हिंदू संगठनों ने सोमवार को सोनारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से सदस्यों ने बताया कि बीते रात करीब 3.30 बजे सोनारी नेहरू मैदान के पास से दो अज्ञात बोलेरो में 6 -7 की संख्या में असामाजिक तत्व मवेशी चोरी करने का काम कर रहे थे. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सोनारी उपाध्यक्ष आदित्य वर्मा,भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर , भाजपा नेता किशोर ओझा ,नवीन , रवि भूषण,राजीव, नितिन ,अमित ,राहुल ,विशाल सूरज ,विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >