Jamshedpur news. रथ यात्रा के दौरान आज परिवर्तित मार्ग से जायेंगे वाहन, बिष्टुपुर मेन रोड रहेगा बंद

रथ यात्रा के दौरान सभी यातायात थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई भी एंबुलेंस का परिचालन बाधित न हो

Jamshedpur news.

जगन्नाथ रथ यात्रा पर सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर यातायात विभाग की ओर से सड़क के मार्ग में कई परिवर्तन किये गये हैं. शहर के कई मार्ग को बंद कर दिया गया है. साथ ही कई मार्ग को परिवर्तित किया गया है. साथ ही रथ यात्रा के दिन 27 जून (शुक्रवार) को नो इंट्री के समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है. शुक्रवार को दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री रहेगा. इस दौरान नो इंट्री के नियमों का पूरा पालन किया जायेगा. रथ यात्रा को लेकर कई मार्ग को बंद करने और परिवर्तित मार्ग से वाहनों का परिचालन करने के संबंध में उपायुक्त, एसएसपी और यातायात डीएसपी ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है.

ट्रैफिक डीएसपी श्रीनीरज ने बताया कि दोपहर एक बजे से मार्ग बंद करने या परिवर्तित मार्ग से वाहनों का परिचालन को लागू किया जायेगा. यह आदेश रथ यात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दौरान सभी यातायात थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई भी एंबुलेंस का परिचालन बाधित न हो.

यह है आदेश :

– वोल्टास हाउस गोलचक्कर से रिगल गोलचक्कर तक आने – जाने वाले दोनों ओर की सड़कों (बिष्टुपुर मेन रोड) पर वाहनाें का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. वोल्टास हाउस गोलचक्कर से बिष्टुपुर- साकची जाने वाले वाहन खरकई गोलचक्कर, मैला टंकी, तुलसी भवन, सोनेट होटल, धातकीडीह हरिजन बस्ती, लोयोला स्कूल, जुबिली पार्क होते हुए साकची की ओर जायेंगे. साकची की ओर से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे.

– गोलमुरी की ओर से साकची – बिष्टुपुर की ओर जाने वाले वाहन जेएनएसी गोलचक्कर से नया रोड, करीम सिटी कॉलेज होते हुए जायेंगे.

– मानगो से बिष्टुपुर – जुगसलाई की ओर जाने वाले वाहन मरीन ड्राइव होते हुए बिष्टुपुर – जुगसलाई की ओर जायेंगे.

– सुंदरनगर की ओर से साकची – बिष्टुपुर की ओर आने वाली सड़क पर वाहन करनडीह चौक से घाघीडीह जेल रोड, पानी टंकी होते हुए केंद्रीय विद्यालय होते हुए चाईबासा बस स्टैंड से स्टेशन होते हुए जायेंगे. वहीं दो पहिया वाहन चालक खासमहल जगन्नाथ मंदिर के बगल वाली गली से होकर केंद्रीय विद्यालय होते हुए चाईबासा बस स्टैंड से स्टेशन होते हुए जायेंगे.

– रथ यात्रा का मानगाे हनुमान मंदिर से डिमना चौक जाने के क्रम में डिमना चौक, एनएच-33, पारडीह की ओर जाने वाले सभी वाहनों को मानगो पायल टॉकीज रोड होते हुए पारडीह चौक की ओर भेजा जायेगा. वहीं जब डिमना चौक से मानगो चौक की ओर रथ आने के दौरान वाहनों को डिमना चौक पर ही रोक दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >