Jamshedpur News : कदमा : पशु लदा वाहन पलटा, चालक व सहयोगी की लोगों ने की पिटाई

Jamshedpur News : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव सती घाट के पास मंगलवार को तड़के पशु लेकर जा रहा एक वाहन बेकाबू होकर पलट गया.

धराये चालक व सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना में नारेबाजी

Jamshedpur News :

कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव सती घाट के पास मंगलवार को तड़के पशु लेकर जा रहा एक वाहन बेकाबू होकर पलट गया. हादसे के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता जुट गये. कार्यकर्ताओं ने वाहन चालक ओडिशा के रायरंगपुर निवासी शेख तसलीम और उसके साथी हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती निवासी एहसान अली की पिटाई कर दी. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहन से 10 पशुओं को बाहर निकाला, जिसे गोशाला भेजा गया. वहीं शेख तसलीम, एहसान अली और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस थाना ले गयी. वाहन चालक व उसके साथी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कदमा थाना में नारेबाजी भी की. इस मौके पर भाजपा नेता द्विपल विश्वास,आदित्य वर्मा, राहुल दुबे, बलराम, चिंटू सिंह, समाजसेवी बृजेश सिंह (मुन्ना) समेत अन्य मौजूद थे.

वाहन मालिक और पशु तस्कर कपाली के राजा के खिलाफ भी केस दर्ज

इस मामले में कदमा थाना में पदस्थापित एएसआइ रमेश राम के बयान पर गिरफ्तार शेख तसलीम, उसके साथी एहसान अली, वाहन मालिक रायरंगपुर निवासी विक्की, कपाली में पशु तस्कर व बूचड़खाना संचालक राजा के खिलाफ प्रतिबंधित पशु की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक रायरंगपुर से वाहन में पशु को कपाली ले जा रहे थे. इस मामले में वाहन मालिक व बूचड़खाना संचालक राजा की तलाश की जा रही है. फिलहाल दोनों फरार हैं. गिरफ्तार शेख तसलीम और एहसान अली से पूछताछ के बाद शाम में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >