टाटा-पटना के बीच जल्द दौड़ेगी वंदेभारत ट्रेन, रैक पहुंचा

टाटानगर से पटना के बीच वंदेभारत ट्रेन जल्द चलेगी. इसके लिए रैक पहुंच गया है. यह रैक चक्रधरपुर में रखा गया है. टाटानगर में इसके रैक को रखने का इंतजाम नहीं था.

जमशेदपुर :

टाटानगर से पटना के बीच वंदेभारत ट्रेन जल्द चलेगी. इसके लिए रैक पहुंच गया है. यह रैक चक्रधरपुर में रखा गया है. टाटानगर में इसके रैक को रखने का इंतजाम नहीं था. बताया जा रहा है कि ट्रेन के चलने के समय और तिथि की घोषणा जल्दी कर दी जायेगी. इसको लेकर अधिकारियों को तैयार रहने को कहा गया है. केसरिया रंग के इस वंदेभारत ट्रेन को दौड़ाने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इससे हजारों यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. वर्तमान में इसमें चेयरकार की ही सुविधा उपलब्ध रहेगी.

वर्तमान में टाटा से पटना के लिए चलती है तीन ट्रेनें

टाटानगर से पटना के लिए वर्तमान में तीन ट्रेनें है. जिसमें ट्रेन संख्या 13287-13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22843-22844 पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस है. टाटा से पटना के बीच की दूरी 486 किलोमीटर है और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने में 10 से 11 घंटे का समय लगता है. वंदे भारत एक्सप्रेस 130 से 160 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी और पूरा सफर छह से सात घंटे में पूरा हो जाएगा. वर्तमान में टाटानगर से एकमात्र वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो रांची से हावड़ा के बीच चलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >