SSP कार्यालय के समीप कंपनी क्वार्टर का ताला तोड़कर की तोड़फोड़, हुई कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर में एसएसपी कार्यालय के समीप टाटा स्टील कर्मचारी के आवंटित क्वार्टर का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की गई. पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

साकची कुलसी रोड स्थित एक आवंटित क्वार्टर का ताला तोड़कर उसमें तोड़फोड़ करने और काम कर रहे मजदूरों को डरा-धमकाकर भगाने का मामला सामने आया है. घटना की लिखित शिकायत पीड़ित पक्ष ने वरीय पुलिस अधीक्षक से कर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगायी है. उक्त क्वार्टर टाटा स्टील के कर्मचारी सीके सिंह के नाम पर आवंटित है.

पीड़ित परिवार के अनुसार, कंपनी द्वारा पिछले 7-8 महीनों से इस क्वार्टर में मरम्मत का काम कराया जा रहा था. जिसका हैंडओवर उन्हें लगभग एक महीने पहले ही मिला था. क्वार्टर में बरामदा न होने के कारण बारिश का पानी सीधे अंदर आ जाता था. इसी वजह से परिवार वहां शेड और अन्य जरूरी काम करवा रहा था. ताकि काम पूरा होने के बाद वहां पूरी तरह शिफ्ट हो सके.

परिवार की गैरमौजूदगी में हुई तोड़फोड़

बुधवार सुबह जब मजदूर क्वार्टर पर काम करने पहुंचे, तो कुछ लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया. इसके बाद आरोपियों ने घर का ताला तोड़ दिया और तोड़फोड़ की. घटना के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था. पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस तोड़फोड़ के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों का हाथ है. हमारा किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है. मालूम हो कि उक्त क्वार्टर को लेकर अधिवक्ता दीपक सिंह ने हाइकोर्ट में केस में किया है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: अशोक झा

Published by: Bhumi Sharma

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >