Jamshedpur news. अर्बन बैंक ने लोन पर ब्याज दर एक प्रतिशत कम की, एकमुश्त भुगतान से लोन बीमा की सुविधा

नागपुर में रेलवे के अर्बन बैंक का 96वें अधिवेशन संपन्न, परिवर्तन एप की लॉन्चिंग, कई अन्य मुद्दे उठे

Jamshedpur news.

नागपुर में रविवार को अर्बन बैंक (इंप्लाइ को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी) के 96वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी पत्रदु जी प्रधान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर के मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी नागपुर उदय भारती व वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी नागपुर द्वारा अर्बन बैंक के “परिवर्तन एप ” का शुभारंभ किया गया. चेयरपर्सन एसपी सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 को अर्बन बैंक में परिवर्तन पैनल विजयी हुआ था. एक वर्ष के अल्प समय में घोषणा पत्र में किये वादे अनुसार लोन पर ब्याज दर 10 से 9 प्रतिशत, लोन राशि 20 लाख तक, लोन राशि का 0.25 प्रतिशत, एकमुश्त भुगतान से लोन बीमा देने की सुविधा, डिविडेंड पर 7 से 7.5 प्रतिशत ब्याज दर, उन्नत व नये होली डे होम, होली डे होम आवंटन में पारदर्शिता के साथ साथ अब संपूर्ण रेलवे को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी का एप बेस बनाया गया है.

यह प्रथम सोसाइटी बन गयी है, जिससे सभी शेयर धारकों को अब आनलाइन सुविधा प्रदान होगी. वह अपने मोबाइल पर ही खाते का विवरण, लोन किश्त जानकारी, होली-डे होम बुकिंग कर सकेगा. भविष्य में लोन भी एप द्वारा ही करने का प्रस्ताव है. अधिवेशन में दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्व तटीय रेलवे के 18 डायरेक्टर सहित 691 डेलीगेट ने सोसाइटी को और उन्नत करने के लिए अपने सुझाव दिये. भविष्य में सभी शेयर धारकों को और सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया. अधिवेशन में टाटानगर के भी अर्बन बैंक के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >