Jamshedpur News : बिष्टुपुर चेंबर भवन में आज होगा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण, जुटेंगे विशेषज्ञ

Jamshedpur News : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से रविवार (1 फरवरी) को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में भारत सरकार के ‘यूनियन बजट 2026-27’ के सीधे प्रसारण के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया है.

Jamshedpur News :

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से रविवार (1 फरवरी) को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में भारत सरकार के ”यूनियन बजट 2026-27” के सीधे प्रसारण के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे से शुरू होगा. सिंहभूम चेंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि इस दौरान न केवल बजट का लाइव प्रसारण होगा, बल्कि शहर के वरिष्ठ वित्त एवं कर विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे.

ये विशेषज्ञ बजट की बारीकियों, कर ढांचे में बदलाव और उद्योग जगत पर पड़ने वाले इसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे. बजट के प्रावधानों को आम लोगों और व्यापारियों के लिए सरल भाषा में समझाने के लिए यह परिचर्चा रखी गयी है. चेंबर ने इसके कवरेज के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >