Unbeaten jfc under 14 team at aiff sub junior league : जोनल राउंड के 10 मैचों में अजेय रही जेएफसी अंडर-14 टीम

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-14 टीम ने एआइएफएफ सब जूनियर लीग के जोनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस मैचों में अजेय रही.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर-14 टीम ने एआइएफएफ सब जूनियर लीग के जोनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दस मैचों में अजेय रही. रविवार को कदमा स्थित फ्लैट लेट में खेले गये जोनल राउंड ग्रुप-जी के अंतिम मैच में जेएफसी अंडर-14 टीम ने फ्यूचर स्टार फुटबॉल एकेडमी को 3-0 से मात दी. इस मैच में दो गोल दागने वाले कार्तिक मरांडी (22वें व 80वें मिनट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं, एम कार्तिकेय ने मैच के 28वें मिनट में जेएफसी के लिए एक गोल किया. जोनल राउंड ग्रुप-जी में जेएफसी अंडर-14 टीम ने कुल दस मैच खेले. सभी मैच जीतते हुए जेएफसी 30 अंकों के साथ अंक तालिका पर शीर्ष पर रहे हैं. फाइनल राउंड के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी जेएफसी अंडर-14 टीम ने जोनल राउंड के 10 मुकाबले में कुल 41 गोल किये. टीम के बेहतरीन डिफेंस व गोलकीपिंग का अंदाजा इस बाद से लगा सकते हैं कि जेएफसी की टीम ने कुल 10 मैचों में मात्र दो ही गोल खाये. जेएफसी अंडर-14 टीम की खास बात यह कि टीम में शामिल कुल 20 खिलाड़ियों में केवल एम कार्तिकेय ही दूसरे राज्य से हैं. बाकी 19 खिलाड़ी झारखंड के रहने वाले हैं. अब जेएफसी अंडर-14 टीम 15 अप्रैल से चेन्नई के महाबलीपुरम में होने वाले फाइनल राउंड की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेगी. कोच राहुल राज की निगरानी में जेएफसी अंडर-14 टीम हर हाल में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने जीतना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >