Jamshedpur news. गायनिक विभाग में दोनों अस्पताल में चलेगा अल्ट्रासाउंड

अल्ट्रासाउंड सेंटर में लगी दो मशीनों में एक को नये अस्पताल भेजा गया

Jamshedpur news.

साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में चल रहे गायनिक ओपीडी अब नये अस्पताल में भी शुरू हो गया है. इसे लेकर वहां भी गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत होगी है. इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुराने एमजीएम अस्पताल में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर में लगी दो मशीनों में एक मशीन को नये अस्पताल भेज दिया. अब दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलेगा. इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी नहीं होगी. इसके पहले अगर कोई गर्भवती नये अस्पताल में जांच कराती थी, तो उसको अल्ट्रासाउंड के लिए पुराना अस्पताल आना पड़ता था. यहां अल्ट्रासाउंड कराकर इसकी रिपोर्ट फिर नये अस्पताल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाना पड़ता था. इससे उनलोगों को काफी परेशानी होती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >